क्रिकेट

शुभमन गिल नहीं इस खिलाड़ी को मिले प्लेइंग इलेवन में मौका, कार्तिक ने सुझाया नाम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 3, 2023, 01:58 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से नागपुर में होने जा रही है। नागपुर टेस्ट से पहले श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस है। ऐसे में उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा इस बात की चर्चा तेज हो गई है। दिनेश कार्तिक ने अपनी पसंद बताई है जो अय्यर को रिप्लेस कर सकते हैं।

Image

शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक

Photo : Twitter

व्हाइट बॉ़ल क्रिकेट में साल की धमाकेदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया की नजर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर है। इसके लिए टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से 4 टेस्ट मैच की सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर का पीठ में चोट के कारण पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है, ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दो नाम शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के नाम की चर्चा हो रही है। शुभमन गिल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, जबकि सूर्यकुमार यादव को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

दिनेश कार्तिक ने बताया कौन होंगे बेहतर विकल्प

दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर के न खेलने की स्थिति में शुभमन गिल की तुलना में सूर्यकुमार यादव को बेहतर विकल्प बताया। क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने कहा 'अगर श्रेयस नहीं खेलते हैं तो सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि हमें सूर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए क्योंकि वह स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं।

इस दौरे पर हमें स्पिन फ्रैंडली विकेट भी मिलने वाले हैं, इसलिए उन्हें मौका मिलना। वह कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिल नहीं खेलेंगे यदि रोहित शर्मा, केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे। आपको बता दें कि 2022 का साल सूर्यकुमार यादव के लिए शानदार रहा था और उन्होंने 180 की स्ट्राइक रेट से 1100 से अधिक रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव को इसी का ईनाम मिला है और पहली बार उन्हें टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, वह अपने टी20 फॉर्म को वनडे क्रिकेट में जारी नहीं रख पाए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यदि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अय्यर के रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिलता है तो वह टी20 की तरह अपने टेस्ट क्रिकेट की भी धमाकेदार शुरुआत करेंगे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article