क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी: IPL चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार की जगह इस युवा खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई मध्य क्षेत्र की कमान

28 अगस्त से बेंगलुरू में शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र की टीम का ऐलान हो गया है। आरसीबी को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले खिलाड़ी को छोड़कर टीम की कमान ध्रुव जुरेल को दी गई है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

Image

ध्रुव जुरेल (फोटो क्रेडिट AP)

इंदौर: इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रही टेस्ट श्रृंखला में प्रभावित करने वाले ध्रुव जुरेल को 28 अगस्त से बेंगलुरू में शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत को ऊंगली में चोट लगने के बाद जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी। चौथे टेस्ट में पंत को फ्रेक्चर होने के बाद उन्होंने चौथे और पांचवें टेस्ट में विकेटकीपिंग की। मध्य क्षेत्र की टीम में स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं जो पांच टेस्ट में से एक भी नहीं खेल सके थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पाटीदार का मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का उन्हें मौका मिला था लेकिन वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में मध्य क्षेत्र की कमान पाटीदार के हाथों में नहीं सौंपा जाना उनके लिए बड़ा झटका है।

मध्य क्षेत्र टीम :

ध्रुव जुरेल (कप्तान), रजत पाटीदार, आर्यन जुयाल, आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, संचित देसाई, यश राठौड़, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, आदित्य ठाकरे, मानव सुतार, दीपक चाहर, खलील अहमद, सारांश जैन ।

स्टैंडबाय : महिपाल लोमरोर, यश ठाकुर, माधव कौशिक, कुलदीप सेन, युवराज चौधरी, उपेंद्र यादव ।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article