आईपीएल 2022 में 9वें नंबर पर रहने वाली सीएसके टीम यदि टॉप 2 में फिनिश करने की स्थिति में हैं तो इसके पीछे सीएसके की सलामी जोड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डेवॉन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। दिल्ली के खिलाफ मैच में जब चेन्नई को हर हाल में जीत की दरकार थी तो एक बार फिर सामने आए डेवॉन कॉनवे और रुतुराज की जोड़ी। दोनों ने मिल कर पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की।
डेवॉन कॉनवे ने जड़ा छठा अर्धशतक
डेवॉन कॉनवे ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में इस सीजन का छठा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 52 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इस सीजन सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नंबर वन पर 8 अर्धशतक के साथ फाफ डुप्लेसी और 7 अर्धशतक के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल में 500+ बनाने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी
इस पारी के साथ ही डेवॉन कॉनवे ने आईपीएल 2023 में 500 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 14 मैच में 53.54 की औसत से 585 रन बना लिए हैं।
कीवी खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में सर्वाधिक रन
केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद): 735 रन (2018)
डेवॉन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स) : 585 रन (2023)
आईपीएल 2023 में कॉनवे का प्रदर्शन
50(38)
83(45)
77*(57)
56(40)
8(16)
92*(52)
44(42)
10(13)
30(28)
87(52)
मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनवे और रुतुराज गायकवाड के अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। गायकवाड ने 79 और डेवॉन कॉनवे ने 87 रन की पारी खेली।
