DC W vs UPW W: दिल्ली कैपिल्ट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाकर रचा इतिहास, एलिमिनेटर में गुजरात से भिड़ंत
- Authored by: उमेश कुमार
- Updated Feb 1, 2026, 11:17 PM IST
विमेंस प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को मात देकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। दिल्ली लगातार चौथी बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली WPL के इतिहास की पहली टीम बन गई है। अब एलिमिनिटेर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में बनाई जगह। फोटो- WPL
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर लगातार चौथी बार प्लेऑफ में जगह बनाई। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को करो या मरो के मुकाबले में पांच विकेट से मात दी। दिल्ली WPL के इतिहास में लगातार चार प्लेऑफ खेलने वाली पहली टीम बन गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हेनरी ने पहली ही गेंद पर इस फैसले को साबित किया। हेनरी ने यूपी की कप्तान मेग लैनिंग को गोल्डन डक पर आउट किया। टीम का स्कोर अभी 29 रन ही पहुंचा था कि मारिजैन कप्प ने चार्ली को 12 के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद कप्प ने दीप्ति शर्मा को आउट कर यूपी की पारी को झकझोर दिया।
नहीं चले यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाज
यूपी वॉरियर्स ने 52 के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। 98 के स्कोर पर उसके 8 बल्लेबाज डग आउट में लौट चुके थे। मारिजैन कप्प ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हेनरी और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लेकर यूपी को बैकफुट पर धकेल दिया। अंत में यूपी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।
अर्धशतक से चूकीं लौरा वोल्वार्ड्ट
दिल्ली को मैच जीतने और एलिमिनेटर में जगह बनाने के लिए 129 रनों की जरूरत थी। शेफाली और लिजेल ली ने पहले विकेट के लिए 11 रन जोड़े। ली 10 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलिन लौट गईं। इसके बाद शेफाली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और जीत की नींव रख दी।
एलिमिनेटर में गुजरात से मुकाबला
शेफाली 29 रन तो लौरा 47 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इनके विकेट से दिल्ली को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अंत में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंद पर नाबाद 34 रन की पारी खेल टीम को फिनिंश लाइन तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 126 रन बनाकर जीत दर्ज और एलिमिनेटर में जगह बनाई। 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स से एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेगी। जीतने वाली टीम आरसीबी के साथ फाइनल में भिड़ेंगी।