क्रिकेट

WPL 2026 Points Table: RCB ने रॉयल अंदाज में की फाइनल में एंट्री, रोचक हुई दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई

WPL 2026 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने की जंग तेज हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली (DC), गुजरात (GG) और यूपी (UPW) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। मौजूदा समय में कौन सी टीम डब्ल्यूपीएल अंक तालिका (WPL Ank Talika) में कहां पर हैं, आइए देखते हैं।

Image

फाइनल में आरसीबी। देखें अब प्वाइंट्स टेबल का हाल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच बढ़ गया है। पांचों टीमें टॉप-2 में रहने के लिए अपना सबकुछ झोंक रही हैं। हालांकि, 29 जनवरी को रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। साथ ही WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहली बार होगा कि मेग लैनिंग WPL का फाइनल नहीं खेलेंगी। हार के साथ यूपी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

WPL का दूसरा लेग वडोदरा में खेला जा रहा है। 18 वें मुकाबले में RCB का सामना UPW से हुआ। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्रेस हैरिस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले दो विकेट चटकाए, फिर टारगेट चेज करते हुए 37 गेंद पर 75 रन की तूफानी पारी खेली।

ऐसा है WPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल का हाल

इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स का सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, अभी आधिकारी एलान नहीं हुआ है। आइए देखते हैं प्वाइंट्स टेबल का हालः-

टीममैचहारजीतनेट रन रेटप्वाइंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Q For Final)826+1.24712
गुजरात जायंट्स734-0.2718
मुंबई इंडियंस743+0.1466
दिल्ली कैपिटल्स743-0.1646
यूपी वॉरियर्स752-1.1464
विमेंस प्रीमीयर के दूसरे लेग में चार लीग मैच बचे हैं। इन मैचों में बाकी चार टीमें अपना पूरा जोर लगा देंगी। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल के हिसाब से यूपी वॉरियर्स सबसे नीचे हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर होती हुई दिख रही है। गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए कड़ी जंग देखने को मिलेगी। इन टीमों के लिए हार का मतलब हो टूर्नामेंट में सफर खत्म। ऐसे में तीनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी।
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article