शहर

Kal Ka Mausam : अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़केगा तापमान; जानें क्या है अलर्ट

kal ka mausam (22 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से देशभर में मौसम की चाल बदलने वाली है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट होने और सर्द महसूस होने का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन तापमान में कमी आने से सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी की मानें तो अगले कुछ दिन तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बीच-बीच बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ी संभावना नहीं है। उधर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहने से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, ऊपरी हिल्स एरिया में बर्फबारी होने से सर्दी सहसूस होगी। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून का असर बने रहने से तूफानी हवाओं संग मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट घोषित किया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर के राज्यों में बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान में गिर रहा है, जिससे सर्द का एहसास होने लगा है। मौसमी गतिविधियां बंद होते ही में पहली बार वायु गुणवत्ता ’खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई 245 दर्ज किया गया, जो पिछले 100 दिन में सबसे अधिक है। 23 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। इसके बाद के छह दिनों के पूर्वानुमान में भी वायु गुणवत्ता खराब रहने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि, बारिश के आसार कम हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। रात के समय धुंध सी प्रतीत होगी। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ’अच्छा’, 51 से 100 के बीच ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ’मध्यम’, 201 से 300 के बीच ’खराब’, 301 से 400 के बीच ’बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ है, लेकिन कुछ हिस्सों पर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटे यानी 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय का असर दिखाई देगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।खासकर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में बर्फ गिर सकती है। बर्फ, पानी और तेज हवाओं के झोंकों से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे सर्द प्रतीत होगी। इसका असर उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ सकता है। हालांकि, निचले जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, उत्तराखंड के राज्यों पर भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय भागों पर बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

उत्तर-पूर्वी मानसून एक्टिव

दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है, जिसके प्रभाव से इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। खासकर, तमिलनाडु में अत्यधिक वर्षा का पूर्वानुमान है। उधर, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इस अधिक प्रभाव समुद्री हिस्सों पर रहेगा। अगर पूर्वोत्तर की बात करें तो कई हिस्सों पर बादल बरस सकते हैं। खासकर, ओडिशा में पानी गिरने का अधिक चांस बन रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article