क्रिकेट

DC IPL Team 2023 Players List: रिषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, देखें दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 31, 2023, 06:05 PM IST

DC IPL Team 2023 Players List, Delhi Capitals Team Players List, Squad 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मैदान पर उतरने को बेताब हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ में खेला जाएगा। इस बार रिषभ पंत की कप्तानी में टीम नहीं उतरेगी।

Image

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 टीम

DC IPL Team 2023 Players List, Delhi Capitals Team Players List, Squad 2023: आईपीएल मुकाबलों को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने भी कमर कस ली है। आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नए कप्तान के भरोसे उतरेगी। टीम के नियमित कप्तान रिषभ पंत चोटिल होने के कारण वे मौजूद सीजन में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर संभालेंगे। टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ में खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। कोच्चि में सभी टीमों के मालिक, मेंटर, कोच व अधिकारी अपनी-अपनी टीमें चुनने के लिए मौजूद थे । हम यहां बात करने जा रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स टीम की। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में क्या बदलाव किए हैं और इससे पहले उन्होंने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया था और किन खिलाड़ियों को रिलीज किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए 19.45 करोड़ रुपये बाकी थे। जिसमें उनको 7 खिलाड़ियों की खरीददारी करके अपनी टीम पूरी करनी है। इन सात खिलाड़ियों में विदेशी खिलाड़ी अधिकतम 3 हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी एक बार फिर से रिषभ पंत के हाथों में होगी। उन्होंने आईपीएल नीलामी से पहले 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। यहां जानिए उन्होंने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया, किनको रिटेन किया और इस बार की नीलामी में वे किनको-किनको खरीद रहे हैं।

नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम:

डेविड वार्नर (कप्तान), मुकेश कुमार, रिले रोसौव, मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल, ऋषभ पंत।

DC IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में लिए गए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
मुकेश कुमारभारतगेंदबाज5.50 करोड़ रुपये
मनीष पांडेभारतबल्लेबाज2.40 करोड़ रुपये
रिले रोसौवविदेशीबल्लेबाज4.60 करोड़ रुपये
फिल साल्टविदेशीविकेटकीपर बल्लेबाज2 करोड़ रुपये
ईशांत शर्माभारतगेंदबाज50 लाख रुपये
दिल्ली की टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ी:

शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, श्रीकर भारत , मनदीप सिंह। इन खिलाड़ियों को दिल्ली की टीम की ओर से रिलीज किया गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article