IPL 2024, DC Retained and Released Players List: आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सभी टीमों ने 27 नवंबर को नीलामी से पहले अपने रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट के नाम का ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर चोट की वजह से पिछले सीजन आईपीएल से बाहर रहे ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है। दिल्ली ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं मुस्तफिजुर रहमान और रीले रूसो ( चार विदेशी) सहित कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
टीम से रिलीज किए गए विदेशी खिलाड़ियों में रीले रूसो, फिल साल्ट, रोवमैन पॉवेल और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हैं। वहीं रिलीज किए गए भारतीय प्लेयर्स चेतन सकारिया, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान और प्रियम गर्ग हैं।
नीलामी से पहले पर्स में बचे हैं इतने करोड़?
दिल्ली कैपिटल्स की टीम नीलामी में 28.95 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। जिसमें उसे 4 विदेशी सहित एक दर्जन खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है। जानिए खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद कैसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम?
दिल्ली कैपिटल्स( DC Retained and Released Player list)
दिल्ली कैपिटल्स रिटेन्ड प्लेयर्स: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल,अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश धुल, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, लुंगी नगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।दिल्ली कैपिटल्स रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट: रीले रूसो, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
पर्स में बाकी राशि: 28.95 करोड़ रुपये
