क्रिकेट

Virat Kohli को सबसे ज्यादा सूट करता है "दबंग" किरदार- दिल से बोले Salman Khan, Rohit Sharma के लिए कही यग बात

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 10:50 AM IST

Salman Khan on Virat Kohli: वैसे, बॉलीवुड कलाकार सलमान खान का सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। यह खुलासा उन्होंने कुछ समय पहले बच्चों से बातचीत के दौरान किया था।

Image

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। (फाइल)

Photo : AP

Salman Khan on Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली "किंग कोहली" और "चीकू" के नाम से मशहूर हैं। मगर उन्हें एक और नई पहचान मिल गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें दबंग करार दिया है। एक्टर ने कहा है कि "दबंग" (सलमान की फिल्म का नाम) का किरदार सबसे अधिक दिल्ली से नाता रखने वाले भारतीय बल्लेबाज को सूट करता है।

स्टार स्पोर्ट्स पर खान ने बताया था, "कोहली शारीरिक रूप से काफी फिट हैं। वह मानसिक रूप से भी बहुत मजबूत हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हैं और उसे बेहद गंभीरता से लेते हैं। मैं उनके काम करने के तरीके को पसंद करता हूं।"

बकौल खान, "विराट के पास सबकुछ है। वह भारत के लिए खेलते हैं और देश के लिए प्रदर्शन करते हैं।" वैसे, इस दौरान सल्लू ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी टिप्पणी की। वह बोले- बजरंगी भाईजान का किरदार रोहित शर्मा पर जचता है।

वैसे, बॉलीवुड कलाकार सलमान खान का सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। यह खुलासा उन्होंने कुछ समय पहले बच्चों से बातचीत के दौरान किया था। वायरल वीडियो में वह तब कहते दिखे थे- उत्तर भारत से आने वाला एक लड़का है, जो चेन्नई टीम (आईपीएल) में आकर कप्तान बना। वही मेरा फेवरेट है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article