क्रिकेट

CSK vs KKR Match Live Streaming: कब और कहां देखें चेन्नई बनाम कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

CSK vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं।

Image

चेन्नई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

CSK vs KKR Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग का 22वां मुकाबला प्वाइंट्स टेबल की दो नीचले क्रम की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जहां चेन्नई ने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर जीत का खाता खोला था। वहीं दूसरी तरफ अब भी अजिंक्य रहाणे की टीम को पहली जीत का इंतजार है। इस बार कोलकाता के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बल्लेबाजी में फिन एलन नहीं चल रहे हैं तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और मथिसा पथिराना जैसे गेंदबाज चोटिल हैं।

आईपीएल में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में 20 में चेन्नई को जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबला केकेआर के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। यदि आप संजू सैमसन और केकेआर के गेंदबाजों के इस भिड़ंत को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में चेन्नई और कोलकाता का मैच (CSK vs KKR Match Date)

चेन्नई और कोलकाता का मैच 14 अप्रैल यानी मंगवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में चेन्नई और कोलकाता का मैच (CSK vs KKR Match Venue)

चेन्नई और कोलकाता के बीच आज का मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में चेन्नई और कोलकाता का मैच (CSK vs KKR Match Timing)

चेन्नई और कोलकाता के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में चेन्नई और कोलकाता का मैच (CSK vs KKR Match On Tv)

चेन्नई और कोलकाता के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में चेन्नई और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (CSK vs KKR Match Live Streaming)

चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

चेन्नई और कोलकाता की टीम (CSK vs SRH Squad)

सीएसके की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी

केकेआर की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article