क्रिकेट

CSK vs KKR Playing 11 : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आज के मैच की प्‍लेइंग 11

IPL 2024, CSK vs KKR Team Playing 11 Today Match: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 22वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों इस प्लेइंग 11 के साथ उतरी है.

Image

सीएसके बनाम केकेआर प्लेइंग 11 (फोटो- BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला
  • मुस्ताफिजुर रहमान की हो सकती है वापसी
  • बिना बदलाव के उतर सकती है केकेआर

Today Match CSK vs KKR Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। मैच का आयोजन चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बदलाव देखे जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को दो में जीत मिली है वहीं दो मैचों में धोनी जैसे सितारों की टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है। सीएसके ने अपने शुरुआती दो मैचों में आरसीबी और गुजरात टाइटंस को हराया था। हालांकि बाद में उसे सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी है। वहीं दूसरी ओर केकेआर की टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। ऐसे में ये मुकाबला कांटे का होने वाला है आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है।

मुस्ताफिजुर की हो सकती है वापसी, सीएसके में बदलाव संभव

सीएसके के लीडिंग विकेटटेकर मुस्ताफिजुर रहमान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को मिस कर दिया था। वे पासपोर्ट से जुड़े काम के लिए बांग्लादेश लौट गए थे। हालांकि उनकी केकेआर के खिलाफ मैच में वापसी हो सकती है। अगर वे आते हैं तो चेन्नई का बॉलिंग अटैक मजबूत हो जाएगा। इसके अलावा टीम समीर रिजवी को भी एक बार फिर से प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है। वे मोईन अली की जगह शामिल हो सकते हैं। पिछले मैच में पथिराना भी चोट के चलते नहीं खेले थे। उन्हें मैच से पहले प्रेक्टिस करते देखा गया है और अगर वे वापस आ जाते हैं तो ये टीम के लिए बेहद अच्छी खबर होगी।

बिना बदलाव के उतर सकती है केकेआर की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 में शानदार तरीके से प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक अपने सारे मैच जीते हैं। केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाल जीत मिली थी। ऐसे में टीम शायद ही अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करे। टीम को सुनील नरेन और फिल सॉल्ट अच्छी ओपनिंग दे रहे हैं। वहीं अंगरिश ने भी पहले मैच में सभी को इंप्रेस किया है। चैपोक में स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में टीम सुयश शर्मा को एक्स्ट्रा स्पिनर के रुप में खिला सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK playing 11)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान,मधीशा ठीक्षणा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (KKR playing 11)

फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरूण अरोरा, वरुण चक्रवर्ती।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article