क्रिकेट

PAK vs ENG: शादाब खान और रऊफ के चमत्कारिक साझेदारी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली जीत

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे शादाब खान और हारिस रऊफ जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 89(80) रन की साझेदारी की।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-X)

PAK vs ENG: पाकिस्तान ने आखिरी विकेट के लिए 89(80) रन की नाबाद साझेदारी के दम पर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। रन का पीछा करते हुए यह वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। यह जीत पाकिस्तान के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। 242 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान ने अपना 9वां विकेट 154 रन के स्कोर पर गंवा दिया था और उसकी हार निश्चित लग रह थी, लेकिन शादाब खान और हारिस रऊफ कुछ और ही सोचकर आए थे।

दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंद बल्लेबाजी की और जरूरी 89 रन बनाकर पाकिस्तान को एक विकेट से रोमांच जीत दिला दी। शादाब खान 96 गेंद में 113 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 5 छक्के जड़े। हारिस रऊफ ने 19 गेंद में 7 रन की अहम पारी खेली और शादाब खान का बाखूबी साथ निभाया। यह ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की लगातार तीसरी जीत है और उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

शादाब खान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने 3 जबकि गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही ठहराया और इंग्लैंड को पूरे ओवर भी नहीं खेलने दिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 46.4 ओवर में 241 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने सर्वाधिक 105 रन की पारी खेली। डकेट के अलावा सैम करन ने 42 और गस एटकिंसन ने नाबाद 36 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। शाहीन के अलावा राजुल्लाह और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट चटकाए। यह ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की पहली हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने श्रीलंको को 37 रन से जबकि इंग्लैंड को 87 रन से हराया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article