देश

इमरान मसूद सहित तीन सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज, जामिया परिसर में जबरन घुसने का आरोप

Jamia Millia Islamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Image

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी

Photo : Twitter

Jamia Millia Islamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सहित तीन सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कांग्रेस सांसदों पर परिसर में अनधिकृत रूप से दाखिल होने और अशांति भड़काने का आरोप लगाया।

किस-किसके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर?

  • कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
  • कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
  • सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी

वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती कर कई छात्रों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से विश्वविद्यालय की शिकायत और छात्रों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

छात्रों का एक ग्रुप छात्र संघ (JMISU) को बहाल करने की मांग कर रहा है। इस मांग को लेकर चार छात्र पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एसएफआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मौजूदा घटनाक्रम को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करार दिया।

सुरक्षा कारणों से ऑनलाइन हुईं क्लासेस

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए क्लासेस को ऑनलाइन संचालित करने का फैसला किया। विश्वविद्यालय के अनुसार, उसी दिन कुलपति मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार मोहम्मद महताब आलम रिजवी समेत 1,500 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अंसारी ऑडिटोरियम के लॉन से गेट नंबर 7 तक मार्च करते हुए पहुंचे थे।

    प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारी छात्रों से आंदोलन समाप्त करने और धरनास्थल खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

    2006 से नहीं हुए छात्र संघ के चुनाव

    सनद रहे कि जामिया में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन करीब दो सप्ताह पहले शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय में 2006 के बाद से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। चार छात्रों के भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा, पीएचडी स्कॉलर सनम भी गुलिस्ताने-ए-गालिब लॉन में धरने पर बैठी हैं।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article