क्रिकेट

CSK vs KKR Aaj ke match ki Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जानें कब और कहां देखें

CSK vs KKR, IPL 2024 Live Score Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। एक तरफ जहां केकेआर की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मात दी है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर

CSK vs KKR, IPL 2024 Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। मैच का आयोजन चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। इस मुकाबले को भारत में आसानी से एचडी क्वालिटी में देखा जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Date)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 08 अप्रैल 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Time / CSK vs KKR Telecast Time)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Live Telecast)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article