क्रिकेट

CSK vs DC मैच के दौरान जमकर मचा बवाल, ग्लव्स को लेकर अंपायर से भिड़ गए नीतीश राणा

CSK vs DC, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही पसंद करेंगे। मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर अंपायर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी में विवाद हो गया। इस दौरान दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अंपायर और अधिकारियों से बहस करते नजर आए।

Image

दिल्ली-चेन्नई मुकाबले में विवाद (फोटो साभार- X/Cricket Vaira)

CSK vs DC, IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का स्वाद चखा। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा। सैमसन ने आईपीएल में अपना चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में 115 रन बनाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ सीएसके का चेपॉक स्टेडियम में चल रहा लगातार छह मैच से हार का सिलसिला भी थम गया।

अंपायर से भिड़े दिल्ली के कोच और बल्लेबाज

इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही पसंद करेंगे। मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर अंपायर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी में विवाद हो गया। इस दौरान दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अंपायर और अधिकारियों से बहस करते नजर आए। इस घटना को लेकर पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में जानकारी दी कि दिल्ली का कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न देने से नाराज था। मैच के दौरान टीवी पर दिखा कि दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अधिकारियों से बहस कर रहे थे।

ट्रिस्टन स्टब्स ने किया था ग्लव्स बदलने का इशारा

इस समय दिल्ली को जीतने के लिए 10 गेंदों में 29 रन चाहिए थे। इसी बीच दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने ग्लव्स बदलने का इशारा किया। हालांकि, चौथे अंपायर ने उनकी डिमांड को ठुकरा दिया। इससे मैदान के किनारे बहस होने लगी। यही मैच का निर्णायक पल भी साबित हुआ, क्योंकि इसके अगली ही गेंद पर स्टब्स आउट हो गए। इस समय वह 37 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जिताने की भरपूर कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 189 पर आल आउट हो गई और मैच 23 रनों से हार गई।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article