क्रिकेट

CSK vs KKR Playing 11: चेन्नई और कोलकाता का मुकाबला, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

CSK vs KKR Playing 11: आईपीएल के 22वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। इस मुकाबले में कोलकाता की नजर पहली जीत पर होगी तो वहीं जीत की पटरी पर लौटी सीएसके इसे जारी रखना चाहेगी।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन, सीएसके बनाम केकेआर मैच (साभार-X)

CSK vs KKR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। दोनों टीमों के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेकार रहा है। कोलकाता 4 मैच खेल चुकी है और उसे पहली जीत का इंतजार है तो दूसरी तरफ चेन्नई को पिछले मुकाबले में अपनी पहली जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 2 प्वाइंट के साथ 9वें और कोलकाता की टीम एक प्वाइंट के साथ 10वें पोजिशन पर है। पिछले मुकाबले में कोलकाता के गेंदबाजों की जो दुर्दशा हुई थी, उसने टीम के मनोबल को और तोड़ दिया। 128 पर 7 विकेट खोने के बावजूद लखनऊ ने 182 का लक्ष्य हासिल कर लिया था। ऐसे में कोलकाता को अगर अपनी पहली जीत दर्ज करनी है तो उसे अपनी गेंदबाजी में बहुत सुधार करना होगा।

कैसी हो सकती है CSK बनाम KKR की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता की टीम गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। पिछले मुकाबले में कैमरॉन ग्रीन ने गेंदबाजी की, लेकिन वह महंगे साबित हुए। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि मथिसा पथिराना को एनओसी मिल गया है और वह जल्द टीम ज्वाइन कर सकते हैं। चेन्नई के खिलाफ अगर वह खेलते हैं तो केकेआर की गेंदबाजी की समस्या आधी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी वापसी की राह पर हैं। अगर दोनों फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम एकबार फिर ब्लेसिंग मुजरबानी की ओर देख सकती है। बल्लेबाजी में टीम बदलाव के पक्ष में नहीं होगी।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अचानक पटरी पर लौटती दिख रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अब भी बहुत सारी चीजें ठीक करनी है, लेकिन संजू सैमसन का फॉर्म में आना और फिर गेंदबाजी में जिमी ओवर्टन का बेहतरीन स्पेल डालना इस टीम के लिए राहत की बात है। पिछले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस भी वापसी कर चुके हैं। ऐसे में इस सीजन जिस तरह से केकेआर का प्रदर्शन रहा है चेन्नई जीत के सिलसिले को जारी रख सकती है।

आज के मैच में CSK और KKR की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

केकेआर की प्लेइंगइ इलेवन- अजिंक्य रहाणे, कैमरॉन ग्रीन, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, अनुकूल रॉय।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article