CSK Match Winner: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में बेहतर कौन की डिबेट शायद कभी ना थमे, लेकिन आंकड़ो को देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास एडवांटेज है। टीम 15 में से 12 बार प्लेऑफ में पहुंची है। आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो केवल 3 बार ऐसा हुआ है जब वह नंबर 4 से नीचे रही है। पिछले कुछ सीजन से इस टीम ने संघर्ष किया है, लेकिन आईपीएल 2026 में टीम नई सोच और नई उमंग के साथ उतरने वाली है। हमेशा अनुभवी खिलाड़ियों को तरजीह देने वाले इस टीम ने इस बार अपने 70 प्रतिशत पैसे युवा खिलाड़ियों पर लुटाए हैं, जो यह संदेश देने के लिए काफी है कि टीम अपनी सोच में बदलाव करने के लिए तैयार है। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ फैंस को भी लगने लगा है कि अब छठी ट्रॉफी दूर नहीं है।
छठी ट्रॉफी के रेस में फ्यूल हैं ये 5 खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी अगर छठी आईपीएल ट्रॉफी जीतकर मुंबई के साथ अपनी तुलना वाली डिबेट को कुछ सालों तक रोकना चाहती है तो उसे 5 खिलाड़ियों को जरूरत होगी। ये खिलाड़ी छठी ट्रॉफी दिलाने की रेस में CSK के लिए फ्यूल का काम करने वाली हैं। चलिए हम इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं और समझते हैं कि आखिर क्यों हम उन्हें इतना अहम बता रहे हैं।

SANJU SAMSON
संजू सैमसन (विकेटकीपर बल्लेबाज)- आईपीएल 2026 में सीएसके के 5 ट्रंप कार्ड की बात करें तो इसमें पहला नाम संजू सैमसन का है। वर्तमान में सैमसन गजब के फॉर्म में हैं। उनके टीम में आने से चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। पिछले सीजन पावरप्ले में इस टीम ने 8 से कम के रन रेट से रन बनाए थे। संजू के आने से टीम की यह परेशानी खत्म होगी।

RUTURAJ GAIKWAD
रुतुराज गायकवाड़- इस टीम के दूसरे ट्रंप कार्ड खुद रुतुराज गायकवाड़ हैं। पिछले सीजन वह बीच में ही वह चोटिल हो गए थे, जिसका खामियाजा चेन्नई को भुगतना पड़ा था। रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले साल लिस्ट ए क्रिकेट में खूब रन बनाया है और वह अगर इस फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं होगी।

Dewald Brevis
डेवाल्ड ब्रेविस- चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे ट्रंप कार्ड साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं। उनके आने से टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में गजब का संतुलन आया है। ब्रेविस ने पिछले सीजन जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, उसने इस टीम की आधी परेशानी खत्म कर दी है। ब्रेविस ने पिछले सीजन 6 मैच में 180 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 33 छक्के लगाए थे।

Noor Ahmad
नूर अहमद- चेन्नई के चौथे ट्रंप कार्ड नूर अहमद हैं। चेन्नई अपने 7 मुकाबले चेपॉक में खेलेगी जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिछले सीजन नूर अहमद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। चेन्नई की गेंदबाजी लाइनअप में एक अकेले वही थे जिन्होंने अपना काम सही से किया था। नूर अहमद ने 14 मैच में 24 विकेट चटकाए थे। इस बार भी वह चेन्नई की टीम का सबसे बड़ा एक्स फैक्टर हैं।

prashant veer
प्रशांत वीर- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस बार सरप्राइज पैकेज के तौर पर प्रशांत वीर सबको चौंका सकते हैं। प्रशांत वीर को रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम रोल निभा सकते हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रशांत वीर ने यूपीटी20 लीग में सुर्खियां बटोरी थी, जहां उन्होंने 10 पारी में 64 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए थे और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने थे। उन्होंने बेहद कम वक्त में पावर हिटर के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड (CSK SQUAD)-संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, नूर अहमद, राहुल चाहर, ख़लील अहमद, एमएस धोनी, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, नेथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवर्टन, सरफ़राज़ ख़ान, ज़ैकरी फ़ॉक्स, अमन ख़ान, श्रेयस गोपाल, आयुष म्हात्रे, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी
