क्रिकेट

धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की अफवाहों पर सीएसके कोच ने दिया जवाब

CSK vs DC Highlights: दिल्ली के खिलाफ मैच में एमएस धोनी केरिटायरमेंट की अफवाहें थीं। दरअसल 18 साल के आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब चेपॉक में धोनी को देखने उनका पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन मैच के बाद धोनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। अब सीएसके के कोच ने प्रतिक्रिया दी।

Image

एमएस धोनी स्टीफन फ्लेमिंग (साभार-X)

CSK vs DC Highlights: दिल्ली के खिलाफ मैच में चेपॉक में जब फैंस को धोनी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया तो अटकले तेज हो गई कि क्या थाला अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेल रहे हैं। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैच के बाद कोई घोषणा नहीं की। वह सीएसके के लिए आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। 2023 के बाद धोनी अब रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हैं।

दरअसल 2008 से 18 साल हो गए आज तक पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब मैदान में अपने बेटे की बैटिंग देखने पिता पान सिंह और माता देविका देवी मौजूद हो। लेकिन मैच के बाद जिस चीज का डर फैंस के मन में था वह हुआ नहीं। फैंस को लग रहा था कि धोनी कोई बड़ा ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

सीएसके के कोच ने किया खुलासा

अब धोनी के आईपीएल रिटारयमेंट की अफवाहों पर सीएसके के मुख्य कोच ने प्रतिक्रिया दी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे अफवाहों के बारे में पूछा गया। पांच बार आईपीएल जीतने वाले मुख्य कोच ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि धोनी अभी भी मजबूत हैं। उन्होंने कहा, "वह अभी भी मजबूत हैं और मैं इन दिनों उनसे (भविष्य के बारे में) पूछता भी नहीं हूं।"

CSK के लिए धीमी पारी खेलने के लिए धोनी की काफी आलोचना की जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी से काफी उम्मीदें थीं। वे तब बल्लेबाजी करने आए जब येलो आर्मी को 9.2 ओवर में 110 रनों की जरूरत थी। धोनी और विजय शंकर ने अगली 56 गेंदों पर केवल 84 रन बनाए। विजय 54 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि धोनी ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए।

पूर्व सीएसके कप्तान से मैच जिताऊ पारी खेलने और अपनी टीम को जीत दिलाने की उम्मीद थी। लेकिन हुआ इसके उलट और धोनी ने केवल 115.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। विजय का स्ट्राइक रेट 127.78 रहा। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने के लिए चंडीगढ़ जाएगी, जो 8 अप्रैल को खेला जाएगा। वे 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेंगे और फिर 14 अप्रैल को घरेलू टीम का सामना करने के लिए लखनऊ जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article