क्रिकेट

आखिरकार अलग हुए धनश्री और चहल, कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

Yuzvendra Chahal Divorce: आखिरकार धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक पर कोर्ट ने भी मुहर लगा दी। इस तरह महीनों से चले आ रही अफवाहों पर विराम लग गया है। पिछले कुछ महीनों ने दोनों अलग-अलग रह रहे थे और ये साफ हो गया था कि जल्द ही दोनों के अलग होने की खबरें आ सकती है।

Image

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

Yuzvendra Chahal Divorce: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक पर मुहर लग गई है। 20 मार्च को इस पर बांद्रा फैमिली कोर्ट ने अंतिम मुहर लगा दी। चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर चहल का पक्ष रखने वाले एडवोकेट नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, "अदालत ने तलाक मंजूर कर ली है। अदालत ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब आधिकारिक तौर पर चहल और धनश्री पति-पत्नी नहीं हैं।

चहल और धनश्री साल 2020 में विवाह बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ महीनों से लगातार अलग रह रहे दोनों के बीच खराब होते रिश्तों की खबरें आम हो गई थी, लेकिन अब उन तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है। इससे पहले अभी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को साथ देखा गया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस को यह अनुमान हो गया था कि चहल और धनश्री के बीच अब औपचारिक ऐलान होना ही बाकी थी। मामला कोर्ट में था जिसका फैसला अब आ गया।

कितनी देनी पड़ी सेटलमेंट की रकम

इससे पहले खबरें आई थी कि धनश्री वर्मा ने चहल से तलाक लेने के लिए अच्छी-खाली एलिमनी वसूल की है, लेकिन अब जब आधिकारिक तौर पर दोनों अलग हुए हैं तब इसकी तस्वीर साफ हो गई है। चहल को 4.75 करोड़ की एलिमनी धनश्री को देनी पड़ी है। एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इसकी आधी रकम यानी 2.37 करोड़ रुपये दे दिए हैं और जल्दी पूरी रकम भी अदा कर दी जाएगी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article