क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका ने किया सालाना कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट का ऐलान, पांच नए खिलाड़ियों को मिला स्थान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 11, 2023, 03:32 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने 2023-24 के क्रिकेट सत्र के लिए कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। पांच नए खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जबकि तीन पुराने खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है।

Image

एनरिक नॉर्खिया और लुंगी नगिडी(Cricket South Africa)

Photo : Twitter

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को साल 2023-24 के लिए खिलाड़ियों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया। इस सूची में 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इन 20 खिलाड़ियों में से पांच को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या को 16 से बढ़ाकर 20 कर दिया है। पिछले साल लिस्ट में शामिल तीन खिलाड़ियों जानेमन मलान,एंडिले फेहलुकवायो और ड्वेन प्रीटोरियस को इस बार कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। वहीं पिछली बार कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से नदारत रहे हेनरिक क्लासेन और वेन पार्नेल को प्रमोशन के साथ कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में जगह मिली है।

मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, बेजॉर्न फॉर्टुइन, सिसांदा मगाला और रियान रिकेल्टन को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। कॉन्ट्रेकेट में खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा रेड और व्हाइटबॉल क्रिकेट में खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ी:

टेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर,बोजॉर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को जॉनसेन, सिसंदा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वॉनडर डूसें।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article