क्रिकेट

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस टीम के कप्तान बने निकोलस पूरन

कैरेबियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के आगाज से पहले निकोलस पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) का कप्तान नया कप्तान नियुक्त किया गया। ऐसा रहा है उनकी सीपीएल करियर।

Image

निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड(फोटो क्रेडिट @TKRiders X)

नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग-2025 (सीपीएल) की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है, जिससे ठीक पहले निकोलस पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) का कप्तान नियुक्त किया गया है। निकोलस पूरन कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे जिन्हें साल 2019 में टीम की कमान सौंपी गई थी। उस वक्त पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो की जगह ली।

ऐसा रहा है पूरन का सीपीएल में प्रदर्शन

निकोलस पूरन सीपीएल में अब तक कुल तीन टीमों की ओर से 114 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28.12 की औसत के साथ 2,447 रन बनाए। इस दौरान पूरन ने तीन शतक और 13 अर्धशतक जड़े। इस लीग में पूरन के बल्ले से 176 छक्के और 159 चौके देखने को मिले हैं। पूरन टी20 सर्किट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। इस क्रिकेटर ने सीपीएल के पहले सीजन में टीकेआर की ओर से ही खेला था। उस समय इस टीम को त्रिनिदाद और टोबैगो रेड स्टील के नाम से जाना जाता था। सीपीएल में डेब्यू के समय पूरन महज 17 साल के थे। इसके बाद निकोलस पूरन ने बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेला। साल 2022 में उन्होंने एक बार फिर टीकेआर के लिए वापसी की।

एमआई न्यूयॉर्क और एमआई एमिरेट्स के भी हैं कप्तान

वर्तमान में पूरन वह एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क और आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के कप्तान भी हैं। पूरन ने कहा,'ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सौभाग्य की बात है कि मुझे इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। मैं इस टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा सही फैसले लूंगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो ब्रावो से पोलार्ड और अब मुझ पर आई है। मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात यह है कि पोलार्ड अभी भी खेल रहे हैं। सुनील नारायण और आंद्रे रसेल भी टीम में हैं। मैदान पर उनका नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

(IANS)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article