क्रिकेट

IPL 2023: विराट, डिविलियर्स और मेरे कारण RCB नहीं जीत पाई IPL ट्रॉफी, यूनिवर्स बॉस का शॉकिंग स्टेटमेंट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 20, 2023, 09:55 AM IST

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इससे पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने आरसीबी की असफलता के बारे में बताया है। गेल ने 2011-17 तक आरसीबी को अपनी सेवाएं दी है। 26 मार्च को आरसीबी उनको सम्मानित करने वाली है।

Image

एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और क्रिस गेल

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार बल्लेबाजों से सजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीता है। किसी भी टीम के लिए यह आश्चर्यचकित कर देने वाली स्थिति है कि जिस टीम में एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज हैं वह टीम आज तक फाइनल क्यों नहीं जीत पाई। लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है। दरअसल यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने खुद इस बारे में बड़ा बयान दिन है।

3 खिलाड़ियों के कारण नहीं जीता RCB

जियो सिनेमा से बात करते हुए यूनिवर्स बॉस ने कहा कि 'आरसीबी ने केवल इन तीन खिलाड़ियों पर फोकस किया जिसके कारण बाकी प्लेयर छूट गए। आप जानते हैं कभी-कभी पूरा फोकस प्रमुख खिलाड़ियों पर होता है, मैं हमेशा अपनी एक अलग जोन मे होता हूं।

जो मुझे समझ में आता है आरसीबी के लिहाज से कई खिलाड़ियों को लगता है कि वह इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। यह केवल तीन खिलाड़ियों, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मेरे ज्यादा फोकस में होने के कारण होता है। यही कारण है कि बाकी खिलाड़ी मानसिक रूप से टीम से नहीं जुड़ पाते हैं और यही टीम के अच्छा करने को लेकर बड़ी चुनौती है। क्रिस गेल 2011-2017 तक आरसीबी का हिस्सा रहे हैं।

आरसीबी का IPL सफर

आरसीबी के IPL सफर की बात करें तो टीम ने 3 बार रनर-अप का सफर तय किया है, लेकिन अब तक ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही है। आरसीबी 2009, 2011 और 2016 में रनर-अप रही थी। वर्तमान में आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है, जिन्होंने विराट कोहली के बाद टीम की कमान संभाली है।

26 मार्च को होगा डिविलियर्स और गेल का सम्मान

आरसीबी ने 26 मार्च को क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम तय किया है, जहां सम्मान के तौर पर उनकी जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम भी सचिन तेंदुलकर की जर्सी रिटायर कर चुकी है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article