क्रिकेट

Ind vs Aus: दिल्ली में चूक गए थे चेतेश्वर पुजारा, होलकर में जमकर बहा रहे हैं पसीना

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 27, 2023, 04:45 PM IST

चेतेश्वर पुजारा ने इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले जमकर नेट्स पर पसीना बहाया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। दिल्ली टेस्ट में बल्लेबाजी से चूकने वाले पुजारा इस टेस्ट में बल्ले से भी योगदान देना चाहेंगे। दिल्ली टेस्ट उनके करियर का 100वां टेस्ट था।

Image

चेतेश्वर पुजारा, बल्लेबाज टीम इंडिया

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। 1-5 मार्च के बीच खेला जाने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास है, इसलिए टीम का हर सदस्य जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहा है। खासतौर से चेतेश्वर पुजारा इस टेस्ट में अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे।

पुजारा ने शेयर की प्रैक्टिस की तस्वीरें

पुजारा ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टेस्ट से पहले जमकर तैयारी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वापस इंदौर आकर अच्छा लग रहा है। उनके अलावा पूरी टीम इंडिया भी तीसरा टेस्ट जीतने में कोई कसर नहीं रखना चाहती। इसलिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने भी नेट्स में पसीना बहाया। हालांकि, दोनों में से प्लेइंग इलेवन में किसी एक को ही मौका मिलेगा।

100वें टेस्ट में चूक गए थे पुजारा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था। यह मैच पुजारा के लिए बेहद खास था, क्योंकि यह उनका 100वां टेस्ट मैच था। हालांकि, इस मैच में पुजारा बल्ले से असफल रहे। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

हालांकि, दूसरी पारी में पुजारा ने 74 गेंद पर 31 रन की नाबाद पारी खेली थी और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। पुजारा के बल्ले से ही विनिंग शॉट निकला था। उन्होंने चौका मारकर भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिलवाई थी।

होलकर में पुजारा का रिकॉर्ड

इंदौर के होलकर स्टेडियम में चेतेश्वर पुजारा ने दो टेस्ट मैच खेले हैं। 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में उन्होंने 41 रन की पारी खेली थी, जबकि 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 54 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनकी नजर बड़े स्कोर पर होगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article