क्रिकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल होने की दहलीज पर चेतेश्वर पुजारा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 12:11 PM IST

टीम इंडिया की नई दीवार के रूप में पहचान बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में एक स्पेशल क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर हैं।

Image

चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली(साभार Cheteshwar Pujara)

Photo : Twitter

नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की धमाकेदार टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को नागपुर में होने जा रहा है। घरेलू सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजी को संभालने का दारोमदार अनुभवी रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर होगा। अगर ये तीनों अपने काम को अंजाम देने में सफल हुए तो भारतीय टीम लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होगी।

चार साल पहले बने थे मैन ऑफ द सीरीज

कंगारूओं की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर होगी। साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टेस्ट सीरीज में पुजारा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैच में 74.43 के औसत से 521 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक शामिल थे। कुछ वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद पुजारा से इस बार घरेलू सरजमीं पर भी है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2 हजारीपुजारा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रंग में नजर आए तो वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में 2 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। पुजारा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 20 टेस्ट की 37 पारियों में 54.08 के औसत से 1893 रन दर्ज हैं।

इस मुकाम पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय

पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन पूरे करने के लिए 107 रन और बनाने हैं। अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो वो भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान इस मुकाम पर पहुंचने वाले सचिन तेंदुलकर(3,262), रिकी पॉन्टिंग (2,555), वीवीएस लक्ष्मण(2,434), राहुल द्रविड़ (2,143), माइकल क्लार्क (2,049) के बाद छठे बल्लेबाज और चौथे भारतीय बन जाएंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article