क्रिकेट

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच ने कहा, फॉर्मेट में बदलाव होगा विराट-रोहित के लिए फायदेंमंद

संजय बांगड़ ने बुधवार को स्वीकार किया कि प्रारूप में बदलाव और वनडे में पिछला प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी का मनोबल बढ़ाएगा।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार BCCI)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को स्वीकार किया कि प्रारूप में बदलाव और वनडे में पिछला प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी का मनोबल बढ़ाएगा। हाल के दिनों में दोनों फॉर्म हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

बांगड़ ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ द्वारा आयोजित एक बातचीत के दौरान कहा,'विराट और रोहित दोनों ही सफेद गेंद के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के रूप में जाने जाएंगे। अगर आप सूची बनाएं तो उनके नाम इसमें होंगे। प्रारूप में बदलाव और इस प्रारूप में पिछले प्रदर्शन से निश्चित रूप से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।'

इस पूर्व क्रिकेटर ने,'रोहित शीर्ष क्रम में कैसे खेलेंगे, यह दिलचस्प होगा क्योंकि हाल में उन्होंने कुछ कम स्कोर बनाए हैं।' दोनों अनुभवी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में वापसी में भी असफल रहे और दोनों इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में फॉर्म हासिल करने के लिए बेताब होंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article