क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान बोर्ड को लगा बड़ा झटका, विवाद के बीच ICC ने किया बोर्ड का फैसला रद्द

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। लेकिन इस बीच आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चैंपियंस ट्रॉफी दौरे को रद्द करने का फैसला किया है।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी। (फोटो- Johns. X)

Photo : Twitter

PCB vs BCCI, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है। पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन होना है। लेकिन टीम इंडिया ने पिछले दिनों पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है। इसके बाद से यह मामला और गरमा गया है। अब खबर आ रही है कि आईसीसी की टीम ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ट्रॉफी दौरे को रद्द कर दिया है। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने स्कार्दू, मुर्री और मुजफ्फराबाद में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के नियोजित ट्रॉफी दौरे को रद्द कर दिया है। ये क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आते हैं। यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा इन शहरों को दौरे के कार्यक्रम में शामिल करने की घोषणा के तुरंत बाद आया। इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने भी आपत्ति जताई थी।

कल से शुरु होना था दौरा

पाकिस्तान के कब्ले वालने कश्मीर (पीओके) में कल यानी शुक्रवार से चैम्पियंस ट्रॉफी दौरे की शुरुआत होनी थी। यह दौरा नौ दिनों तक चलने वाला था। लेकिन दौरे के शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने बोर्ड का फैसला रद्द कर दिया है। पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 16 से 24 नवंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी दौरे की घोषणा की थी।

अगले साल होना है टूर्नामेंट

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी-मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन होना है। इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट के दौरान 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। कराची के नेशनल स्टेडियम में 3 मैच, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 7 मैच और रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैच प्रस्तावित है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article