क्रिकेट

Champions Trophy 2025, IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती के मुरीद हुए रवि शास्त्री, तारीफ में कह दी यह बात

Champions Trophy 2025, IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। इस मुकाबले वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। उनकी इस पर को लेकर भारतीय टीम के दिग्गत और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उनकी तारीफ में रवि शास्त्री ने क्या कहा?

Image

विकेट लेने के बाद वरुण चक्रवर्ती और केएल राहुल। (फोटो-BCCI X)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025, IND vs NZ: पूर्व खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले वरूण चक्रवर्ती की तारीफ की है और रवि शास्त्री ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उसे खिलाना चाहिये। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड पर आखिरी ग्रुप मैच में 44 रन से मिली जीत में 42 रन देकर पांच विकेट लिये।

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर आईसीसी द्वारा डाले गए वीडियो में कहा,‘मैं उससे काफी प्रभावित हूं। टीम प्रबंधन को पूरे अंक जाते हैं जिसने उसे उतारने का फैसला लिया। बीच के ओवरों में वह विकेट दिलाने वाला गेंदबाज है।’ उन्होंने कहा,‘यह सही समय है कि उसे मौके दिये जायें । उसे टीम में शामिल किया तो उसने पांच विकेट ले लिये। उसके मौजूदा फॉर्म और हाव भाव को देखें, उसके आत्मविश्वास और कौशल को देखें । टूर्नामेंट में अब न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बचे हैं और उन्होंने उसके खिलाफ ज्यादा खेला नहीं है।’

शास्त्री ने कहा,‘मुझे लगता है कि इसी एकादश को उतारना चाहिये क्योंकि 48 घंटे के भीतर ही खेलना है । स्पिनरों की भूमिका अहम रहने वाली है।’भारत के पूर्व कोच और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने वरूण की तारीफ करते हुए ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा,‘मुझे लगता है कि पिछले एक डेढ साल में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह लगातार मैच जिताता आया है। चाहे तमिलनाडु हो, केकेआर या भारतीय टी20 टीम।’

उन्होंने कहा,‘अब उसे वनडे में मौका मिला है और पिच तथा हालात को देखते हुए उसे आगे भी खिलाना चाहिये । भारत को इसी पिच पर खेलना है और उसका चौतरफा स्पिन आक्रमण किसी भी टीम के लिये मुश्किलें खड़ी करेगा।’ भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा,‘वरूण ने शानदार प्रदर्शन किया। कैरियर की शुरूआत में उसके प्रदर्शन में इतनी निरंतरता नहीं थी। लेकिन अब उसे खेलना काफी कठिन हो गया है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article