क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को मिलेंगे 19.45 करोड़, जानिए हारने वाली टीम को कितने मिलेंगे

Champion Trophy 2025 Prize Money: पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कराची में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने शुक्रवार को प्राइज मनी की घोषणा की।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 प्राइज मनी लिस्ट।

Photo : Times Now Digital

Champion Trophy 2025 Prize Money: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी। पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी 2025 को आगाज होगा। महामुकाबले के ओपनिंग मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह रोमांचक मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने उतरेगी। इस दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट के आगाज से पांच दिन दिन पहले आईसीसी ने शुक्रवार को प्राइज मनी की घोषणा की। इसमें विजेजा टीम को 19.45 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी। पाकिस्‍तान 1996 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 2025 संस्करण में आठ टीमों को चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

प्राइज मनी में 53 प्रतिशत का इजाफा

2017 के बाद पहली बार हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को 19.45 करोड़ रुपये की पुरस्‍कार राशि दी जाएगी। वहीं, उपविजेता को 9.72 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी तरह सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4.86 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। 2017 के संस्करण की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ग्रुप स्टेज पर जीतने वाली टीम को इतनी राशि

चैंपियंस ट्रॉफी में हर मैच पुरस्‍कार राशि के तौर पर अहम होगा। ग्रुप स्टेज पर हर मैच जीतने वाली टीम को 29.54 लाख का पुरस्‍कार दिया जाएगा। पांचवें या छठे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 3.03 करोड़ रुपए का और सातवें और आठवें स्‍थान पर रहने वाली टीमों को 1.21 करोड़ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी आठ टीमों को आयोजन में भाग लेने के लिए प्रत्येक को 1.08 करोड़ अतिरिक्‍त मिलेंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article