क्रिकेट

Kate Cross Retirement: इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

Kate Cross Retirement: इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 102 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली क्रॉस के नाम 140 विकेट है।

Image

केन क्रॉस का संन्यास (साभार-X)

Kate Cross Retirement: इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की और इसके बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि वह इस समर सीजन के अंत में संन्यास ले लेंगी। इसके साथ ही उनके 15 साल लंबे करियर का अंत हो जाएगा। क्रॉस ने अक्टूबर 2013 में इंग्लैंड के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तीनों फॉर्मेट में कुल 102 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली क्रॉस के नाम 140 विकेट हैं। उन्होंने 8 टेस्ट में 25 विकेट, 76 वनडे में 101 विकेट और 18 टी20 में 14 विकेट चटकाए।

पिछले साल सितंबर में उन्हें सालाना कांट्रैक्ट में जगह नहीं मिली थी और तब से वह टीम का हिस्सा भी नहीं थीं। लंकाशायर में जन्मीं केट ने 13 साल की उम्र से इस क्लब से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 2005 में उन्होंने इस क्लब से सीनियर खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू किया और तब से लगातार खेलते रहीं। पहली बार उन्हें 2011 में इंग्लैंड टीम मे शामिल किया गया, लेकिन पहला मैच खेलने के लिए उन्हें 2 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया।

केट ने अपने पोस्ट में लिखा 'प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का यह आखिरी सीजन होगा। उस खेल को अलविदा कहना बेहद मुश्किल है जो मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है और जिसने मुझे वो बनाया जो आज मैं हूं। लेकिन अब आखिरी अध्याय नजदीक है," वनडे में क्रॉस का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 में आया, जब उन्होंने आयरलैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते 30 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के वाका में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 6/70 के आंकड़े के साथ इंग्लैंड को 2014 में ऑस्ट्रेलिया में एशेज टेस्ट जीत दिलाई थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article