क्रिकेट

Champion Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ यह धाकड़ खिलाड़ी

Champion Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांच जल्द शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले मेजबान टीम पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार बल्लेबाज चैम्पियंस ट्रॉप्फी से बाहर हो गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका। (फोटो- AP)

Photo : AP

Champion Trophy 2025: जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए सईम अयूब चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वह अभी भी चोट से उबर रहे हैं और उनके कम से कम पांच सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने की पुष्टि हो गई है। 9 मार्च तक चलने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे पर भी अयूब की उपलब्धता निश्चित नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने बयान में कहा कि अयूब अपने दाएं टखने के फ्रैक्चर से अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। वह अभी इंग्लैंड में हैं और चोट से पूरी तरह से उबरने तक वह इंग्लैंड में ही रहेंगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में फील्डिंग के दौरान लगी चोट के समय से वह कम से कम 10 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

अयूब को स्ट्रेचर पर फील्ड से बाहर ले जाना पड़ा था। रायन रिकल्टन के बल्लेबाज़ी के दौरान गेंद बाहरी किनारा लेकर स्लिप के पास से गई थी और अयूब ने गेंद का पीछा करते हुए आमेर जमाल के साथ थर्डमैन सीमारेखा की ओर दौड़ लगाई थी। हालांकि इस दौरान अयूब का संतुलन बिगड़ गया और उनका टखना मुड़ गया।

सीमारेखा के बाहर काफी देर तक उपचार के बावजूद अयूब टखने को ज़मीन पर नहीं रख पा रहे थे जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल बूथ में बैसाखियों के साथ देखा गया।

पीसीबी ने पहले कहा था कि अयूब छह सप्ताह में चोट से उबर जाएंगे जिसके चलते उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद जगी थी। पिछले सप्ताह टूर्नामेंट के लिए चयनित पाकिस्तान के दल में अयूब का नाम नहीं था।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक सप्ताह बाद पाकिस्तान को आठ सफ़ेद गेंद मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करना है जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। यह दौरा 16 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा जबकि 8 अप्रैल से पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो जाएगा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article