क्रिकेट

Centurion Weather Today, Ind Vs SA 1st Test Day 2: क्या आज भी बारिश डालेगी मैच में खलल? यहां देखें सुपरस्पोर्ट्स पार्क के मौसम का हाल

Centurion Weather Today, Ind Vs SA 1st Test Day 2, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) सेंचुरियन वेदर टुडे: भारत और द.अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल में बारिश खलल डाल सकती है। फिलहाल मैच से पहले ही वहां पर बारिश हो रही है।

Image

भारत vs द.अफ्रीका वेदर अपडेट

Centurion Weather Today, Ind Vs SA 1st Test Day 2: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आगाज हो गया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट मैदान पर आयोजित मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की। दिन का खेल समाप्त होता इससे पहले ही बारिश ने खलल डाल दिया और मैच को समय से पहले रोकना पड़ा। सेंचुरियन में आज दोपहर 1:30 बजे से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा और फैंस ये ही उम्मीद करेंगे की पूरा मैच देखने को मिले। आइए जानते हैं कि आज दिन भर मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

पहले टेस्ट मैच में द.अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैदान गिला होने के चलते टॉस भी देरी से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने 10 ओवर के भीतर ही 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इसके बाद कोहली और अय्यर ने शानदार साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। हालांकि बाद में अय्यर-कोहली आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल अभी तक डटे हुए हैं।

कैसा रहेगा सेंचुरियन में आज का मौसम (Centurian Weather Update)

सेंचुरियन की वेदर रिपोर्ट देखकर फैंस को ज्यादा खुशी नहीं होगी। दरअसल मंगलवार की तरह बुधवार को भी बारिश की 88 फीसदी संभावना है। बारिश की शुरुआत हो गई है। ये 3 बजे तक चल सकती है ऐसे में मैच के देरी से शुरू होने की संभावना है। अगर बारिश इतनी देर तक होती है तो आउटफील्ड भी गिली हो जाएगी और इसे सूखने में समय लगेगा। ऐसे में आज भी मैच के निर्धारित ओेवर पूरे होने की संभावना कम है। हालांकि 3 बजे के बाद बारिश के आसार कम है ऐसे में आज के दिन का खेल पूरी तरह से रद्द नहीं होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article