LIVE

विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन दिलाई बढ़त

शेखर झाUpdated Dec 28, 2023, 12:50 IST

विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन दिलाई बढ़त
विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन दिलाई बढ़त

डीन एल्गर और डेविड बेडिंगहम की शानदार पारी मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम भारत के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 256 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही द. अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 11 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

दूसरे दिन टीम इंडिया ने 208 रन और 8 विकेट के आगे खेलना शुरू किया। टीम पहले सेशन में 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 137 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

पहले सेशन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 66 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 211 गेंदों पर 23 चौके की मदद से 140 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।

Centurion Weather Today| Watch India Vs South Africa 1st Test, Day 3 Live Score Here

DEC 27, 2023 21:14 IST

IND vs SA Test Live Score: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मेजबान टीम ने 66 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 बना लिए हैं। विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने नाबाद 140 रन की पारी खेली। भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।
DEC 27, 2023 21:11 IST

IND vs SA Test Live Score: खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा

खराब रोशनी के कारण दक्षिण अफ्रीका की पारी को रोकना पड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। टीम ने 66 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 20:40 IST

IND vs SA Test Live Score: मेजबान को लगा पांचवां झटका

250 रन के अंदर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। काइल वेरेना बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।
DEC 27, 2023 20:34 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: मेजबान को पहली पारी में मिली बढ़त

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने 61.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 20:30 IST

IND vs SA Test Live Score: टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली। अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद डेविड बेडिंगहम आउट हो गए। उन्होंने 87 गेंदों पर कुल 56 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया।
DEC 27, 2023 20:18 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: बेडिंगहन ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले डेविड बेडिंगहन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 80 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
DEC 27, 2023 19:45 IST

IND vs SA Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 के पार

भारत के खिलाफ मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 200 का स्कोर पार कर लिया। टीम ने 52 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 19:13 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 के करीब

दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टी ब्रेक तक टीम ने 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर और डेविड बेडिंघम क्रीज पर हैं।
DEC 27, 2023 18:42 IST

IND vs SA Test Live Score: एल्गर ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने शतकीय पारी खेली। उन्होंनें 140 गेंदों पर शतक पूरा किया। एल्गर की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 42.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 18:19 IST

India vs South Africa Live: एल्गर क्रीज पर डटे

दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर क्रीज पर डट गए हैं। एल्गर शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 119 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 82 रन बना चुके हैं।
DEC 27, 2023 17:49 IST

IND vs SA Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को तीसरा बड़ा झटका लगा। कीगन पीटरसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया।
DEC 27, 2023 17:40 IST

India vs South Africa Live: मेजबान को लगा दूसरा बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ दूसरा बड़ा झटका लगा। स्टार बल्लेबाज टॉनी डी जॉर्जी 28 रन पर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
DEC 27, 2023 17:36 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 28.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 17:11 IST

India vs South Africa Live: एल्गर ने जड़ा अर्धशतक

टेस्ट का आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 79 गेंदों पर 11 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
DEC 27, 2023 16:54 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव: मेजबान का स्कोर 50 के पार

भारत के खिलाफ मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 19 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 15:37 IST

India vs South Africa Live: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 15:14 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 1़4 रन बना लिए हैं।
DEC 27, 2023 15:12 IST

Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए मार्करम

टीम को 3.5 ओवर में 11 रन पर पहला झटका लगा। एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 5 रन पर आउट हो गए। अब डीन एल्गर और टॉनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।
DEC 27, 2023 15:00 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव: एल्गर अपना आखिरी सीरीज खेल रहे

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डीन एल्गर अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। इस सीरीज के बाद वे क्रिकेट के अलविदा कह देंगे।
DEC 27, 2023 14:56 IST

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आए क्रीज पर

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी की आगाज कर दी है। एडेन मार्करम और डीन एल्गर क्रीज पर आ चुके हैं।