क्रिकेट

IND vs NZ T20 Series: क्या टी20 सीरीज खेलेगा भारत का सबसे बड़ा दुश्मन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अब फटाफट क्रिकेट यानी टी20 की बारी है। 21 जनवरी से IND vs NZ टी20I सीरीज का आगाज होगा। इसमें जीत दर्ज कर टीम इंडिया वनडे में मिली हार का बदलना लेना चाहेगी।

Image

डेरिल मिचेल टी20 सीरीज खेलेंगे या नहीं? फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 साल से वनडे क्रिकेट में चली आ रही भारत की बादशाहत आखिर खत्म हो गई। कीवी ने टीम ने भारतीय सरजमीं पर जीत का नया अध्याय लिख दिया। 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में माइकल ब्रेसवेल की यंग टीम ने भारत में पहली वनडे सीरीज कर इतिहास रच दिया। अब बारी टी20I सीरीज की है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। भारत की मेजबानी में ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। उससे पहले मिचेल सैंटनर और कप्तान सूर्या अपनी-अपनी टीम की ताकत और कमजोरी को पहचानना चाहेंगे। हालांकि, सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि वनडे सीरीज में धमाका करने वाले डेरिल मिचेल टी20 सीरीज खेलेंगे या नहीं?

मिचेल टी20 टीम का हिस्सा हैं या नहीं?

इस सवाल का जवाब है कि हां। डेरिल मिचेल टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा हैं। वह बतौर बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। मिडिल ऑर्डर में वह टीम के लिए परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालकर बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और उन्हें भारत में खेलना बहुत पसंद है। इसका पता उनके वनडे सीरीज में किए गए प्रदर्शन से चलता है।

भारत का सबसे बड़ा खतरा

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैच की तीन पारियों में 352 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 176.00 का और स्ट्राइट रेट 110.34 की रही। मिचेल ने दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से 31 चौके और 8 छक्के निकले। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द सीरीज और निर्णायक मुकाबले में प्लेयर ऑफ मैच का खिताब मिला। इस उम्दा प्रदर्शन के बाद वह भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं।

तोड़ा डिकॉक का रिकॉर्ड

डेरिल मिचेल ने भारत में खेली गई अपनी 8 पारियों में भारत के खिलाफ 4 शतक जड़ दिए हैं। डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के क्विंटन डिकॉक का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। डिकॉक ने साल 2013 में 342 रन बनाए थे, लेकिन मिचेल 352 रन के आंकड़े के साथ उनसे आगे निकल गए। अब मिचेल की निगाहें टी20I सीरीज पर हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article