IND vs NZ 3rd ODI Date And Time: भारत का न्यूजीलैंड से अगला मैच कब है, फाइनल मुकाबले के बारे में जानिए सब कुछ
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 16, 2026, 05:00 AM IST
India Vs New Zealand (भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब है) Ind Vs NZ 3rd ODI Match Date, Time: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज का तीसरा व फाइनल वनडे मैच खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है और अब आखिरी वनडे मैच में तय होगा कि कौन इस सीरीज का विजेता बनेगा। भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के बारे में यहां जानिए सारी जानकारी।
भारत का अगला मैच कब, भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे
- भारत का अगला मैच कब है
- भारत अगले मैच में न्यूजीलैंड से खिताब के लिए खेलेगा
- तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है
When And Where Is Next Match Of India (IND vs NZ 3rd ODI): तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अब तीसरे व फाइनल वनडे मैच की बारी है। सबसे पहले वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 301 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में भारत 6 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत गया। इसके बाद, दूसरा वनडे मैच राजकोट में हुआ जहां भारत को झटका लगा क्योंकि भारत द्वारा दिए गए 285 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आसानी से 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अब सीरीज 1-1 से बराबरी पर है तीसरा वनडे निर्णायक मैच बन चुका है।
इसी वजह से अब मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अंतिम वनडे बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास खिताब जीतने का मौका होगा। अब जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब और कहां होने वाला है।
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)
भारत का अगला मैच 18 जनवरी (रविवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ये सीरीज का तीसरा व फाइनल वनडे मैच होगा क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है।
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला? (Where Is IND vs NZ 3rd ODI Match)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला अगला मुकाबला इंदौर में खेला जाना है।
कितने बजे शुरू होगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 3rd ODI Time)
टीम इंडिया का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला है जो 18 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
इंडिया-न्यूजीलैंड वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (India Squad For IND vs NZ ODI Series 2026)
शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और आयुष बडोनी।