क्रिकेट

भाई जल्दी शादी कर ले, अभिषेक के क्रिकेटिंग पार्टनर संजू ने क्यों दी ऐसी सलाह

संजू सैमसन ने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को एक खास सलाह दी है। दरअसल जब संजू से अभिषेक के फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में संजू ने अभिषेक को शादी करने की सलाह दे डाली। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी आखिर है क्या?

Image

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (साभार-BCCI)

टीम इंडिया के हैंडसम हंक और मोस्ट एलिजिबल बैचलर अभिषेक शर्मा हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। अभी ठीक से वह इस खुशी को मना भी नहीं पाए हैं कि उनके क्रिकेटिंग पार्टनर संजू सैमसन ने उन्हें एक सलाह दे डाली। सलाह है एक से दो होने की यानी शादी करने की। दरअसल वर्ल्ड कप का सेलिब्रेशन लगातार जारी है और इस क्रम में वह हर जगह इंटरव्यू दे रहे हैं। शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में दोनों ने शिरकत की। इस दौरान जब अभिषेक के फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किए गए तो संजू ने बताया कि अभिषेक टीम का सुपरस्टार है और ज्यादातर फैंस अभिषेक की लड़कियां होती है। टीम बस के बाहर भी लड़कियां अभिषेक-अभिषेक कह कर चिल्लाती हैं। कभी-कभी तो हमें लगता है कि एक यही है यहां क्या?

जल्दी शादी कर ले भाई

संजू और अभिषेक की यह बातचीत चल ही रही थी कि केरल के इस बल्लेबाज ने अभिषेक को शादी करने की सलाह दे डाली। संजू ने कहा कि जल्दी शादी कर ले भाई। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में अभिषेक के पिता भी मौजूद थे और संजू की इस सलाह पर अभिषेक के पिता मुस्कराने लगे।

फॉर्म से जूझ रहे थे अभिषेक

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा फॉर्म से जूझ रहे थे। लगातार 3 डक पर आउट होने वाले अभिषेक पर टीम का भरोसा फाइनल तक कायम रहा और उन्होंने सबसे बड़े मंच पर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 255 रन बना पाई और न्यूजीलैंड को 159 पर रोककर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इस पारी के दौरान अभिषेक ने केवल 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की जो नॉकआउट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है।

अभिषेक ने बताई आगे की प्लानिंग

अभिषेक शर्मा ने इस दौरान बताया कि वह तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं। आपको बता दें कि अभिषेक अभी केवल एक फॉर्मेट टी20 खेलते हैं। वनडे में जगह बना पाना उनके लिए अभी थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वनडे में कई ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी पहले से ही बैंच पर बैठे हैं और अपनी बार की इंतजार कर रहे हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article