क्रिकेट

South Adrica Squad: नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी साउथ अफ्रीका, नामीबिया दौरे के लिए हुई टीम की घोषणा

नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने वनडे और टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर टी20 टीम की कमान युवा खिलाड़ी ब्योर्न फोर्टुइन को दी गई है। इसके अलावा मार्को यान्सेन के भाई को भी पहली बार मौका मिला है।

Image

साउथ अफ्रीका टीम (साभार-X)

साउथ अफ्रीका ने टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। 28 अगस्त से होने वाले इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम जिम्बाब्वे की है। इस दौरे पर साउथ अफ्रीका ने युवा नेतृत्व के साथ उतर रही है। इसके तहत टीम की कमान ब्योर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है। इस टीम में पहली बार डुवान जॉनसन को मौका मिला है जो मार्को यान्सेन के भाई हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर 50 ओवर टूर्नामेंट में टाइटंस की टीम चैंपियन बनी थी। इसके अलावा ऑलराउंडर ईथन बॉश को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे क्रिकेट टीम में मौका मिला है। जॉर्डन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम में हैं।

इस स्क्वॉड को चुनने के बाद टीम के कोच शुकरी कॉनराड ने कहा 'इस दौरे ने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। डुआन उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके आए हैं।

टी20I ट्राई-सीरीज़ के मैच:

28 अगस्त, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

29 अगस्त, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

31 अगस्त, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

1 सितंबर, जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

3 सितंबर, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

4 सितंबर, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

6 सितंबर, फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी), नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

साउथ अफ्रीका-नामीबिया वनडे सीरीज

पहला वनडे मैच, 9 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

दूसरा वनडे मैच, 11 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

तीसरा वनडे मैच, 13 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article