क्रिकेट

TATA IPL 2023: आईपीएल की सभी टीमों के कप्तानों का हुआ मिलन, दो रहे गायब [देंखें Photos]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 30, 2023, 06:14 PM IST

TATA IPL 2023, All Teams captains : आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होने वाला है, लेकिन इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में टीमों के कप्तानों का मिलन हुआ है। इस दौरान धोनी से लेकर फाफ डु प्लेसिस तक नजर आए।

Image

सभी टीमों के कप्तान। (फोटो - IPL Instagram)

TATA IPL 2023, All Teams captains : फटाफट क्रिकेट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हर किसी को आईपीएल के मुकाबले का बेसर्बी से इंतजार है। आईपीएल 2023 यानी 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल के मुकाबले की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले सभी टीमों के कप्तान दुनिया के सबसे बड़ स्टेडियम में मिले। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नौ टीमों के कप्तान एक-दूसरे से मिले और फोटो शूट भी कराया।

एमआई के कप्तान रहे गायब

कप्तानों के फोटो शूट में दो टीमों के कप्तान गायब नजर आए। इसमें आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा फोटो शूट में नजर नहीं आए। इसके अलावा सनराइजर्स हैदाराबाद के कप्तान एडेन मार्करम भी फोटो शूट में नजर नहीं आए। हालांकि, एडेन मार्करम की जगह भुवनेश्वर कुमार फोटो शूट में शामिल हुए।

पहला मुकाबला इसी मैदान पर

आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च को होगी। लीग का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

किस टीम से कौन पहुंचे

  1. चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी
  2. गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसिस
  4. राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन
  5. दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर
  6. कोलकाता नाइटराइडर्स : नीतिश राणा
  7. सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान)
  8. लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल
  9. पंजाब किंग्स : शिखर धवन
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article