Cancer Patient Veteran Cricketer Anshuman Gaikwad: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके इलाज में अच्छा खास पैसा खर्च हो चुका है। अब गायवाड़ का परिवार पैसों की किल्लत से जूझने लगा है। उनकी मदद के लिए 1983 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम के कप्तान कपिल देव सामने आए थे। उन्होंने उनकी मदद के लिए अपनी पेंशन तक देने की पेशकश की थी और बीसीसीआई से भी मदद की सिफारिश की थी। अब बोर्ड अपने पूर्व क्रिकेटर की मदद के लिए सामने आया। बोर्ड ने गायकवाड़ की मदद के लिए तत्काल प्रभाव से एक करोड़ रुपए भी जारी किया।
सचिव ने गायकवाड़ के परिवर से लिया स्थिति का जायजा
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बोर्ड को कैंसर से जूझ रहे भारत के अनुभवी क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने स्थिति का जायजा लेने और समर्थन देने के लिए गायकवाड़ के परिवार से भी बात की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बोर्ड गायकवाड़ के परिवार के साथ खड़ा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।पाटिल ने अपनी कॉलम में लिखा था गायकवाड़ के बारे में
पूर्व सेलेक्टर और 1983 विनिंग टीम का हिस्सा रहे संदीप पाटिल ने पिछले हफ्ते अपनी कॉलम में अंशुमान गायकवाड़ के बारे में लिखा था। उन्होंने लिखा था कि गायकवाड़ लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। मैं जब उनसे मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। पाटिल ने डेली मेल में छपे अपने कॉलम के जरिए बीसीसीआई से मदद की मांग की थी। अब वही मांग कपिल देव भी उठा रहे हैं। कपिल ने गायकवाड़ की मदद से के लिए कहा कि यह बहुत दुख की बात है। मुझे बहुत पीड़ा है। मैं उनके साथ खेला हूं और मैं उन्हें इस हाल में नहीं देख सकता। किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे पता है कि बोर्ड उनकी मदद करेगा।
