क्रिकेट

IPL 2024: क्या लोकसभा चुनाव की वजह से देश से बाहर होगा आईपीएल? जयशाह ने अटकलों पर लगाया विराम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2024, 08:51 PM IST

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन विदेश में किए जाने संबंधी रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया है और कहा है कि आईपीएल 2024 का आयोजन भारत में ही होगा।

Image

आईपीएल 2024

नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव 2024 के मतदान की तारीखों के ऐलान के बाद जय शाह ने आईपीएल 2024 का आयोजन यूएई में होने की खबर का खंड़न किया है। जय शाह ने कहा है कि आईपीएल का आयोजन विदेश में नहीं होगा। आईपीएल के मैचों को यूएई ट्रांसफर किए जाने की रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद जय शाह का बयान सामने आया है। जय शाह ने क्रिकबज को बताया, लीग के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 को यूएई या किसी अन्य देश में खेले जाने की खबरों को गलत बताते हुए जय शाह ने कहा, आईपीएल का आयोजन विदेश में नहीं होगा।

रिपोर्ट्स में किया गया था विदेश जाने का दावा

कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि कई आईपीएल टीमों ने बीसीसीआई से चुनावों के मद्देनजर लीग को देश के बाहर आयोजित करने का अनुरोध किया था। इस बात का भा दावा किया गया था कि बीसीसीआई लीग के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में कराने के विकल्प तलाश रहा है। लेकिन शाह से बयान ने इन सभी अटकलों पर सिरे से लगाम लगा दिया है।

बीसीसीआई जल्दी जारी करेगा पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने शनिवार को लोक सभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव 19 अप्रैल से 4 जून के बीच 7 तरणों में संपन्न होंगे। ऐसे में बीसीसीआई द्वारा जल्दी ही आईपीएल 2024 पूरे कार्यक्रम का ऐसान करने की संभावना है। बीसीसीआई पहले 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के कार्यक्रम का ऐलान कर चुका है। 15 दिन के कार्यक्रम में 21 मैच खेले जाने हैं। सीजन का आगाज 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article