आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन अब तक प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की ना तो तारिख जारी हुई है और ना फैंस को ये पता है कि यह किस मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन अब इसका इंतजार खत्म हो गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में जानकारी दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान करने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईपीएल 2026 का शेड्यूल भी दो भाग में जारी किया गया था। ताजा खबरों के मुताबिक 2-2 मैच पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु में पूरे MLA टिकट का मुद्दा नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है और अगर यह इसका समाधान नहीं निकलता है, तो BCCI फाइनल को किसी अन्य वेन्यू पर ले जाएगा। यही कारण है कि वेन्यू की आधिकारिक घोषणा करने में इतना समय लग रहा है।
एक-दो दिन में जारी होगा शेड्यूल
बीसीसीआई सचिव ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर और बेंगलुरु में प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करेंगे। हालांकि, अब तक ऐसा ही होता है कि पिछले बार की फाइनलिस्ट टीमों के होमग्राउंड को ही यह मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हम दो दिनों में इस पर फैसला लेंगे।" पिछले सीजन मुल्लांपुर में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर का आयोजन हुआ था, जबकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर 2 और फाइनल खेला गया था। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा जाएगा।
इस दौरान सैकिया ने राजस्थान रॉयल्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रियान पराग के हालिया वेपिंग विवाद पर कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से दो गलतियां हुई और हमनें दोनों बार सख्त कार्रवाई की। वेपिंग के अलावा राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ड्रेसिंग रूम में मोबाईल का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे।
