IPL 2025 Update: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के फौरन बाद आईपीएल के फिर से शुरू होने की कवायद शुरू हो गई है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब युद्ध विराम के ऐलान के बाद आईपीएल से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। बीसीसीआई इसे फिर से शुरू करने के लिए रविवार या सोमवार को बैठक कर सकती है। इससे पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि केवल 3 वेन्यू पर भी आईपीएल कराए जाने की योजना थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस पूर्व निर्धारित वेन्यू पर भी कराया जा सकता है।
हालांकि, कुछ विदेशी खिलाड़ी भारत से रवाना हो चुके हैं। इसलिए जैसे ही उनकी उपलब्धता सुनिश्चत हो जाएगी तो दोबारा आईपीएल शुरू हो जाएगा। आईपीएल 2025 में 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन 16 मुकाबला रह गया है जिसमें से 12 लीग स्टेज के मैच हैं जबकि फाइनल के अलावा एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 और क्वीलाफायर-2 खेला जाना था।
इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में खेले गया मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सड़क मार्ग से दिल्ली लाया गया था। बीसीसीआई ने इसके लिए स्पेशल वंदे भारत का इंतजाम किया था जिससे शुक्रवार को दोनों टीम के खिलाड़ी दिल्ली पहुंच गए थे।
आईपीएल चेयरमैन ने युद्ध विराम की घोषणा के बाद कहा 'युद्ध विराम की घोषणा अभी-अभी की गई है। अब हम आईपीएल को फिर से शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। फिलहाल हम लोग टीम के मालिकों, प्रसारकों सहित सभी हितधारकों से बात करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सरकार से परामर्श करना होगा।"
