क्रिकेट

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में करेगी बदलाव, रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा डिमोशन

New BCCI Central Contract: बीसीसीआई खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को सरल बनाते हुए 2018 में शुरू की गई ए प्लस श्रेणी खत्म करने जा रहा है। मौजूदा नीति के तहत ए प्लस श्रेणी के क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये, ए श्रेणी वालों को पांच करोड़, बी श्रेणी वाले को तीन करोड़ और सी श्रेणी में एक करोड़ रूपये दिये जाते हैं।

Image

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में करेगी बदलाव। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेंट्रल कॉन्ट्रैंक्ट में नए सुधार करने पर विचार कर रही है। इसके तहत A+ श्रेणी को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा गया है। सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के स्ट्राक्चर को बदलने का प्रस्ताव रखा है। अगर इस नए मॉडल को मंजूरी मिलती है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का ग्रुप बदल जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्रीय अनुबंध संरचना में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। समिति ने ए+ श्रेणी (7 करोड़ रुपये) को समाप्त करने और केवल तीन श्रेणियां - ए, बी और सी, रखने की सिफारिश की है। इस नए मॉडल के केंद्रीय अनुबंध को शीर्ष परिषद की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

रोहित और विराट को होगा नुकसान

अगर मीटिंग में इस नए मॉडल को मंजूरी मिलती है तो विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप-बी में शामिल किया जाएगा। क्योंकि दोनों दिग्गज खिलाड़ी केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल A+ श्रेणी का हिस्सा हैं। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत अभी तक खिलाड़ियों को चार श्रेणी में रखा जाता है। इसमें A+, A, B,और C श्रेणी शामिल है। A+ में शामिल रोहित, विराट, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को सालाना फीस के रूप में 7 करोड़ रुपये मिलते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिली है इस ग्रुप में जगह

वहीं, ए ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़, बी ग्रुप के खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सालाना फीस मिली है। इसके अलावा मैच फीस भी दी जाती है। 2024-25 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत A श्रेणी में केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत शामिल हैं।

ग्रुप- बी में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसावल और श्रेयस अय्यर हैं। ग्रुप- सी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!