क्रिकेट

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, रोहित ब्रिगेड से 6 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेगा सूर्या आर्मी को इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है, जिसने रविवार को अहमदाबाद में रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रचा। यह प्राइज मनी साल 2024 में टीम इंडिया को दी गई इनामी राशी से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है।

Image

टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये प्राइज मनी देगी बीसीसीआई। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में ट्रॉफी बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ, भारत टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम इस प्रारूप के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक बन गई हैं। टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने अपना खजाना खोला है।

बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'बीसीसीआई भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत के बाद टीम को 131 करोड़ रुपये कैश प्राइज देने का ऐलान करती है।'

6 करोड़ ज्यादा है प्राइज मनी

बीसीसीआई ने सूर्या ब्रिगेड को पिछले टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से कहीं ज्यादा कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। साल 2024 में रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और सपोर्ट स्टाफ को 125 रुपये दिया था। इस बार इसमें छह करोड़ा का इजाफा हुआ है। यानी सूर्या की कप्तानी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और सपोर्ट को 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

चैंयियंस ट्रॉफी जीतने पर भी दिया था इनाम

बीसीसीआई ने साल 2025 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम को भी इनाम दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल जीता था। तब बीसीसीआई ने चैंपियन भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी थी।

भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर इतिहास रचा। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही होस्ट नेशन के रूप में ट्रॉफी जीतने और खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article