क्रिकेट

Test Match Fee Hike: टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई ने बनाया मास्टर प्लान, अब खिलाड़ियों की होगी चांदी

Test Match Player Fees hike: खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल को टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा महत्व देने से बीसीसीआई काफी नाराज है। बोर्ड प्लेयर्स को ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में गवर्निंग बॉडी ने खिलाड़ियों के फायदे के लिए एक मास्टर प्लान बनाया है।

Image

भारतीय टेस्ट टीम

Photo : AP

BCCI Hike Test Match Players Fees : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रहा है इसके बावजूद कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि आईपीएल की तैयारियों के चलते रैड बॉल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में प्लेयर को पैसे ज्यादा मिलते हैं इसीलिए वे इस टूर्नामेंट को जरूर खेलना चाहते हैं। खिलाड़ियों को इसी रुख को देखते हुए क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए एक और सराहनीय कदम उठाने का प्लान बनाया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टेस्ट मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने की सोच रहा है और ये जल्द ही लागू किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन द्वारा घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए टीम प्रबंधन के आह्वान को नजरअंदाज करने और इसके बजाय अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी करने का विकल्प चुनने के मद्देनजर सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है।

सारे टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिलेगा पुरस्कार

नए मॉडल के बारे में बताते हुए, बोर्ड के एक सूत्र ने कहा है कि “उदाहरण के लिए, यदि कोई एक कैलेंडर वर्ष में सभी टेस्ट श्रृंखला खेलता है, तो उसे वार्षिक रिटेनर अनुबंध के अलावा, अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी अधिक रेड बॉल क्रिकेट के लिए आएं। यह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए एक अतिरिक्त लाभ होगा।'

आईपीएल के बाद लागू हो सकते हैं बदलाव

यदि नए सैलरी मॉडल को मंजूरी मिल जाती है, तो इसे इस आईपीएल के बाद लागू किया जाएगा। बीसीसीआई उस अतिरिक्त बोनस पर काम कर रहा है जो एक खिलाड़ी को एक सीज़न में सभी टेस्ट सीरीज़ खेलने पर मिलेगा। वर्तमान में, बीसीसीआई प्रति टेस्ट मैच फीस के रूप में 15 लाख रुपये, प्रति वनडे 6 लाख रुपये और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 3 लाख रुपये का भुगतान करता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article