क्रिकेट

Team India Schedule: भारतीय टीम 2026-2027 में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, ऐसा है नया कार्यक्रम

BCCI Announces International Home Season Schedule Of Team India: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए घरेलू सीजन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चार देशों के खिलाफ सीरीज का ऐलान कर दिया है। यहां देखिए पूरा कार्यक्रम।

Image

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी किया

Photo : AP

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2026-2027 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इस दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, जिसमें कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच 17 शहरों में खेले जाएंगे।

सीजन की शुरुआत भारत द्वारा वेस्टइंडीज की तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की मेजबानी के साथ होगी। वनडे त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा, सितंबर-अक्टूबर (West Indies Tour Of India)

तारीखमैचजगहमैच का समय
27-Sep-26पहला वनडेत्रिवेंद्रम2:00 PM
30-Sep-26दूसरा वनडेगुवाहाटी2:00 PM
3-Oct-26तीसरा वनडेन्यू चंडीगढ़2:00 PM
6-Oct-26पहला टी20लखनऊ7:00 PM
9-Oct-26दूसरा टी20रांची7:00 PM
11-Oct-26तीसरा टी20इंदौर7:00 PM
14-Oct-26चौथा टी20हैदराबाद7:00 PM
17-Oct-26पांचवां टी20बेंगलुरु7:00 PM

श्रीलंका का भारत दौरा, दिसंबर 2026 (Sri Lanka Tour Of India 2026)

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद, भारत 13 दिसंबर से श्रीलंका की तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की मेजबानी करेगा। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि राजकोट, कटक और पुणे में टी20 मैच होंगे।

तारीखमैचजगहसमय
13-Dec-26पहला वनडेदिल्ली2:00 PM
16-Dec-26दूसरा वनडेबेंगलुरु2:00 PM
19-Dec-26तीसरा वनडेअहमदाबाद2:00 PM
22-Dec-26पहला टी20राजकोट7:00 PM
24-Dec-26दूसरा टी20कटक7:00 PM
27-Dec-26तीसरा टी20पुणे7:00 PM

जिम्बाब्वे का भारत दौरा, जनवरी 2027 (Zimbabwe Tour Of India 2027)

इसके बाद नए साल में, जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।

तारीखमैचजगहसमय
03-Jan-27पहला वनडेकोलकाता2:00 PM
06-Jan-27दूसरा वनडेहैदराबाद2:00 PM
09-Jan-27तीसरा वनडेमुंबई2:00 PM

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, जनवरी 2027 से मार्च 2027 (Australia tour of India 2027)

भारत के घरेलू सीजन का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के साथ होगा, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी, 2027 को नागपुर में होगी। इसके बाद मुकाबला चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होगा।

तारीखमैचजगहमैच का समय
21-Jan-27पहला टेस्टनागपुर9:30 AM
29-Jan-27दूसरा टेस्टचेन्नई9:30 AM
11-Feb-27तीसरा टेस्टगुवाहाटी9:30 AM
19-Feb-27चौथा टेस्टरांची9:30 AM
27-Feb-27पांचवां टेस्टअहमदाबाद9:30 AM
आईपीएल के बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है, फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन होगा, उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर भी जाएगी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article