BAN vs PAK Live Score Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने के बाद अब पाकिस्तान टीम वनडे में अपना दम दिखाने वाली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार यानी, 11 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) ढाका में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के पास है जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) संभाल रहे हैं। बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं थी और अब वनडे सीरीज में वह अपना बेस्ट देना चाहेगी। आखिरी बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा 3-0 से साफ किया था।
पाकिस्तान के लिए अग्नि परीक्षा
पाकिस्तान टीम के लिए यह वनडे सीरीज अग्नि परीक्षा की तरह है। इस सीरीज में सैम अयूब और बाबर आजम जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान ने 6 खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह दांव कितना सही होगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि शाहीन अफरीदी पर एक युवा टीम का नेतृत्व करने का बड़ा दबाव है और बांग्लादेश की टीम इस दबाव का फायदा उठाना चाहेगी। अगर आप बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे (BAN vs PAK 1st ODI Match Date)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे 11 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कहां होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे (BAN vs PAK 1st ODI Match Venue)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे (BAN vs PAK 1st ODI Match Timing)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1.15 बजे होगा।
कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग (BAN vs PAK 1st ODI Match Live Streaming)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड (FanCode) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम (Bangladesh vs Pakistan Squad)
बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Squad):- सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), महिदुल इस्लाम एंकोन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा।पाकिस्तान की टीम (Pakistan Squad):-साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, माज सदाकत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैजल अकरम, गाजी घोरी, साद मसूद, शमील हुसैन
