क्रिकेट

BAN vs ZIM: बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में जिंबाब्वे को 3 रन से शिकस्त दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 01:11 PM IST

Bangladesh vs Zimbabwe T20 World Cup match highlights: बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने जिंबाब्वे को रोमांचक अंदाज में 3 रन से शिकस्त दे दी। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शांटो ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा।

Image

बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 3 रन से हराया (ICC)

Bangladesh vs Zimbabwe (BAN vs ZIM) T20 World Cup, Match Highlights: बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश ने रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में बांग्लादेश ने 3 रन से जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो के क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पहले अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सात विकेट 150 रन बनाये थे। जवाब में जिंबाब्वे अंत तक तो पहुंची जहां उन्हें अंतिम गेंद पर 4 रन चाहिए थे लेकिन अंतिम गेंद पर वे रन नहीं बना सके।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शांटो ने 55 गेंद में 71 रन की अपनी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला। वहीं बायें हाथ के बल्लेबाज ने कप्तान शाकिब अल हसन (20 गेंद में 23 रन) के साथ 54 रन ही भागीदारी निभायी और फिर अफीफ हुसैन (19 गेंद में 29 रन) के साथ 36 रन की भागीदारी की। जिसके दम पर बांग्लादेश ने 7 विकेट खोते हुए 20 ओवर में 150 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इस दौरान जिंबाब्वे की तरफ से रिचर्ड गरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट लिए। जबकि सिकंदर रजा और सीन विलियम्स ने 1-1 विकेट लिया। बांग्लादेश की तरफ से सिकंदर रजा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने अपने 4 ओवर में 35 रन लुटाए, वहीं ब्रैड इवेंन ने 3 ओवर में 32 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया।

जवाब में उतरी जिंबाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 17 रन पर उनके शुरुआती दो विकेट गिर गए थे। इसके बाद देखते-देखते 35 रन पर उनके 4 विकेट गिर गए। सिकंदर रजा शून्य पर आउट हुए और इसके बाद रेजिस चकाब्वा के विकेट के साथ जिंबाब्वे की टीम ने 69 रन पर 5 विकेट गंवा दिए।

हालांकि इसके बाद सीन विलियम्स ने शानदार पारी खेली। विलियम्स ने 42 गेंदों में 64 रन बना डाले और मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन वो भी 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। अंतिम ओवर में जिंबाब्वे को 16 रन चाहिए थे और उनके 4 विकेट बाकी थे।

रयान बर्ल उनकी आखिरी उम्मीद थे जो शानदार बल्लेबाजी करके टिके हुए थे। लेकिन मोसादिक के इस अंतिम ओवर में दो विकेट गिरे, जिस बीच एक छक्का भी लगा और मैच अंतिम गेंद तक पहुंचा जहां जिंबाब्वे को 4 रन चाहिए थे लेकिन मुजरबानी इस गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और जिंबाब्वे ने मैच गंवा दिया। 19 रन देकर 3 विकेट लेने वाले तस्कीन अहमद मैन ऑफ द मैच बने।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article