क्रिकेट

Asia Cup 2025, BAN vs OMA: बांग्लादेश एशिया कप के अपने पहले मैच में ओमान को देगा चुनौती, जानिए मैच की अहम जानकारियां

Asia Cup 2025, Bangladesh vs Oman: बांग्लादेश की टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शेख जायेद स्टेडियम पर यहां बृहस्पतिवार को हांगकांग के खिलाफ करेगी जिसे पहले मैच में अफगानिस्तान ने बुरी तरह हराया है। एशिया कप के उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया । अफगानिस्तान के छह विकेट पर 188 रन के जवाब में हांगकांग की टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी थी।

Image

बांग्लादेश बनाम ओमान मैच प्रिव्यू (AP/Instagram/OmanCricket)

Asia Cup 2025, BAN vs OMA: बांग्लादेश की टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शेख जायेद स्टेडियम पर यहां बृहस्पतिवार को हांगकांग के खिलाफ करेगी जिसे पहले मैच में अफगानिस्तान ने बुरी तरह हराया है। एशिया कप के उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया । अफगानिस्तान के छह विकेट पर 188 रन के जवाब में हांगकांग की टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी थी।

उसके सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके और उसकी कमजोर बल्लेबाजी पर एक बार फिर दबाव होगा । उसके गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दूसरी ओर श्रीलंका (13 सितंबर) और अफगानिस्तान (16 सितंबर) के खिलाफ ग्रुप चरण के कठिन मुकाबलों से पहले बांग्लादेश की टीम मजबूत शुरूआत करना चाहेगी।

बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 में फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार भारत और श्रीलंका जैसे दिग्गजों के खिलाफ उसे पराजय का सामना करना पड़ा। लिटन दास टीम के कप्तान होंगे जिनका यह पांचवां एशिया कप है लेकिन पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर खेलेंगे । विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर उनकी मौजूदगी टीम को स्थिरता देती है । नुरूल हसन भी तीन साल बाद टीम में लौटे हैं जिससे बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के विकल्प बढे हैं।

तौहीद ह्र्दय मध्यक्रम को आक्रामकता देते हैं जबकि मुस्ताफिजूर रहमान के पास डैथ ओवरों में विविधता है । नयी गेंद संभालने वाले तंजीम हसन साकिब का फॉर्म अतिरिक्त बोनस है। बांग्लादेश ने पिछली तीन श्रृंखलाओं में श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है।

लिटन ने ट्रॉफी अनावरण समारोह में मंगलवार को कहा था ,‘‘ हमने अभी तक चैम्पियनशिप नहीं जीती है लेकिन वह अतीत की बात है । यहां कई चुनौतियां होंगी जो आसान नहीं होंगी लेकिन हमारा फोकस टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन पर रहेगा ।’’

दोनों टीमें

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद ह्र्दय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, नुरूल हसन, मेहदी हसन, रिषाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्ताफिजूर रहमान, तंजीम हसन, तसकीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन ।

हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान मोहम्मद, नसरूल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हान मार्क चाल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वसीफ, गजांफर मोहम्मद, मोहम्मद वाहीद, एहसान खान ।

मैच का समय : रात आठ बजे से ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article