क्रिकेट

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने बाबर आजम को लेकर कह दी बड़ी बात, वीडियो देख पाकिस्तानी फैंस हो जाएंगे खुश

Australian cricketers praise Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम की ऑस्ट्रेलिया के टॉप क्लास गेंदबाजों ने पर्थ टेस्ट से पहले जमकर तारीफ की है।

Image

बाबर आजम (फोटो- ICC Twitter)

Australian cricketers praise Babar Azam: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले कंगारू क्रिकेटर्स ने पूर्व कप्तान बाबर आजम की तारीफों के पुल बांधे हैं। ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी लाइन-अप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म की प्रशंसा की, उनमें से कुछ ने दाएं हाथ के बल्लेबाज को "क्लास खिलाड़ी" करार दिया।

सीरीज की शुरुआत 14 दिसंबर को पर्थ में होगी, जब पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। मुकाबले से पहले, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से काफी प्रशंसा मिली और पैट कमिंस ने कहा कि बाबर को आउट करना उनके लिए आसान काम नहीं होगा।

बाबर आजम क्लास खिलाड़ी हैं- हेजलवुड

अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बाबर को "क्लास खिलाड़ी" बताया और कहा कि "वह लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया और फिर टेस्ट क्षेत्र में भी मजबूत होने के लिए अपने खेल में बदलाव किया।हेज़लवुड ने कहा, "यदि आप चूक जाते हैं, तो वह आपको नुकसान पहुंचाता है।'

बाबर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक- स्टार्क

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि 29 वर्षीय बल्लेबाज के पास शानदार बल्लेबाजी करने का स्वभाव है। उन्होंने बाबर को "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ" खिलाड़ियों में से एक बताया।स्टार्क ने कहा, "उसके पास सभी शॉट्स हैं। वह ऐसा व्यक्ति है जो पारी बना सकता है खेल को छीन सकता है। उम्मीद है, हम उसे इस दौरे पर शांत रख सकते हैं।"

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम:

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article