क्रिकेट

Video: बाबर आजम को एक साल के बच्चे ने किया क्लीन बोल्ड, पाकिस्तानी दिग्गज की निकल गई हेकड़ी!

Babar Azam Bowled by One Year Kid: आप देख सकते हैं कि बाबर आजम अलियार की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। वह अलियार की पहली गेंद को डिफेंड करने में कामयाब होते हैं, लेकिन दूसरी गेंद पर बाबर बुरी तरह से चकमा खा जाते हैं।

Image

बाबर आजम (फोटो साभार- X)

Babar Azam Bowled by One Year Kid: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का विकेट लेना हर गेंदबाज का सपना होता है कि। दूसरी तरफ एक साल के बच्चे ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी। यह एक साल का बच्चा कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बेटे अलियार अफरीदी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पीएसएल के मुकाबले से पहले बाबर आजम शाहीन शाह अफरीदी के बेटे अलियार के साथ खेलते दिख रहे हैं।

एक साल के बच्चे ने बाबर को कर दिया बोल्ड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबर आजम अलियार की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। वह अलियार की पहली गेंद को डिफेंड करने में कामयाब होते हैं, लेकिन दूसरी गेंद पर बाबर बुरी तरह से चकमा खा जाते हैं। अलियार की गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकल जाती है। हालांकि, वहां कोई स्टंप नहीं होता है लेकिन अगर स्टंप होता तो यकीनन बाबर क्लीन बोल्ड हो चुके होते। आप देख पाएंगे कि अलियार ने जैसे ही बाबर को बोल्ड आउट किया, उनके पिता शाहीन को भी पहली बार में यकीन नहीं हुआ। देखें वीडियो-

बाबर को बोल्ड कर अलियार ने मनाया जश्न

अलियार ने जैसे ही बाबर को बोल्ड किया, शाहीन शाह अफरीदी चौंक गए। इसके बाद बाप-बेटे दोनों ने मिलकर अपने अंदाज में जश्न मनाया। अलियार भी जश्न मनाने के दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान वह अपनी नटखट अदाएं भी दिखाते नजर आए। अलियार ने ना सिर्फ अपने नन्हीं बाजुओं को फैलाकर जश्न मनाया, बल्कि बाबर को चौंका भी दिया। बाबर भी यह देखकर काफी खुश नजर आए। बता दें कि बाबर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी टीम की तरफ से खेल रहे हैं। PSL में वह जमकर तहलका मचा रहे हैं। उन्होंने अब तक 485 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article